फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर खोलने पर छह व्यापारियों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम गौरव शुक्ला। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना संक्रमण के बीच सुबह दुकान का शटर खोलने पर पुलिस ने छह व्यापारियों को हिरासत में ले लिया। इन्हें कोतवाली ले जाया गया। इस जानकारी पर दर्जनों व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। एसडीएम ने कहा कि नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस ने नगर के मुख्य मार्ग पर दुकान खोल रहे छह व्यापारियों को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी पर तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में एसडीएम गौरव शुक्ला और सीओ शिव कुमार थापा ने व्यापारी नेता रामानंद वर्मा, सुरेश वर्मा पेंटर, नेमीचंद्र राठौर, प्रदीप गुप्ता के साथ वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि छह श्रेणी के दुकानदार सुबह सात से शाम सात बजे तक सामाजिक दूरी, मास्क लगाने, दुकान के बाहर गोले, सैनिटाइजर समेत मानकों का पालन कर दुकानें खोल सकते हैं। मानकों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
मंडी चौकी इंचार्ज अभिनेश कुमार ने इन व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ड्यूटी करते हुए पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचे। यहां अवधेश पुत्र प्रकाश स्वरूप गुप्ता निवासी मोहल्ला इंद्रानगर दुकान खोलकर लोगों की भीड़ लगवाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करते मिले। गुड़ मंडी में कई दुकानें खुली मिलीं। इनके बाहर भीड़ लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने यहां से सौरभ वर्मा पुत्र सत्यनरायन वर्मा निवासी मोहल्ला इब्राहीमगंज, आशीष पुत्र अश्वनी कुमार निवासी विशुनगढ़ रोड, सर्वेश पुत्र गुलजारी लाल निवासी मोहल्ला ग्रेसीगंज, आशीष गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता और विनीत पुत्र महेश चंद्र निवासी गुड़ मंडी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें