फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में रहने वाले कर्मियों को दी गई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हॉटस्पॉट के 500 मीटर दायरे में रहने वाले तीन कर्मियों को कार्यालय से छुट्टी दे दी गई है। इन्हें जांच करवाकर होम क्वारंटीन के आदेश दिए गए हैं। कलक्ट्रेट समेत विकास भवन, तहसील व ब्लाक के कार्यालयों में तैनात कर्मियों की पड़ताल करवाई जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने हॉटस्पॉट के 500 मीटर दायरे में रहने वाले अफसरों और कर्मियों को कार्यस्थल पर न जाने के निर्देश दिए हैं। इनके कार्यस्थल पर जाने से अफसरों और सहयोगियों के संक्रमित होने का खतरा है। ऐसे में जांच के बाद होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है। जिले में नौ हॉटस्पॉट हैं। इस दायरे के रिहाइशी और कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील व ब्लाक में काम करने वाले लोगों को चिह्नित किया गया है। विकास भवन के तीन कर्मी मिले हैं। इन्हें कार्यालय आने से रोक दिया गया है। अफसरों ने फोन से बुलाने पर ही कार्यालय आने के लिए कहा है।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट इलाकों के लिए ये हैं नियम
-हॉटस्पॉट में लॉकडाउन का 100 फीसदी पालन होगा।
-कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।
-हॉटस्पॉट में प्रवेश और निकास पर बैरिकेडिंग होगी।
- यहां के लोगों को आसपास भी जाने की इजाजत नहीं होगी।
-हॉटस्पॉट के लिए विशेष पास जारी होंगे। पास वाले लोगों को ही आने-जाने की अनुमति होगी।
-एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को भी हॉटस्पॉट में दाखिल होने के लिए अनुमति लेनी होगी।
-लोगों को जरूरी सामान की होम डिलीवरी की जाएगी।
-टीम घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें