फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने चिकित्सकों से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छिबरामऊ। नगर के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में शराब के नशे में धुत सिपाही ने अस्पताल में मौजूद स्टॉफ व चिकित्सकों से अभद्रता की। चिकित्सकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी सिपाही जा चुका था।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद का एक सिपाही सौ शैय्या अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक का सम्मन लेकर बुधवार की रात नौ बजे अस्पताल में पहुंचा। नशे में धुत सिपाही ने इमरजेंसी में मौजूद वार्ड ब्वाय से सम्मन रिसीव करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। यह सुनते ही सिपाही का गुस्से में आ गया और वार्ड ब्वाय से अभद्रता करने लगा। शोरगुल सुनकर अस्पताल के चिकित्सक पहुंचे। सिपाही ने चिकित्सकों से सम्मन रिसीव करने को कहा। चिकित्सक ने भी अपना सम्मन न होने की बात कहकर रिसीव करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सिपाही और भड़क गया। मामला गालीगलौज के बाद हाथापाई तक पहुंच गया। चिकित्सक ने बताया कि सिपाही शराब के नशे में धुत था और पूरी वर्दी भी नहीं पहने था। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक सिपाही सम्मन को वापस लेकर जा चुका था। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि शिकायत मिली थी। आरोपी सिपाही फर्रुखाबाद जनपद के ही किसी थाने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें