फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से जुड़वा बेटियों की मौत

Sat, 07 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालपुर पनवारा स्थित ईंट भट्टे पर ईंट पथाई के दौरान गड्ढूे में डूबने से दोनों जुड़वा बहनों की मौत हो गई। बिहार प्रांत के खुर्द महापुर जिला जमुई कटिहार निवासी सीकू मांझे अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा स्थित आजाद ईट भट्टा पर ईट पथाई का काम करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह ईट पथाई का काम कर रहा था। उसकी जुड़वा पुत्रियां ऊषा व पूषा (2) वर्ष पास में खेल रही थी। अचानक वह ईट पथाई का पानी एकत्र करने के लिए खोदे गए गड्ढे में चली गईं। बच्चियों को डूबता देख सीकू मांझे ने उन्हें बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें