फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव के आने की आहट से सजने लगा गांव

Sat, 20 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोहिया ग्राम राजपुर कर्ना में मुख्य सचिव के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। दौरे के 24 घंटे पहले सारी व्यवस्थाएं चौक चौबंद की जाने लगी। आनन फानन में रसूलपुर जाने वाली सड़क का निर्माण होने लगा। यही नहीं शौचालयों में गेट और टाइल्स भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को कन्नौज जिले में प्रदेश के मुख्य सचिव का दौरा संभावित है। दौरे में मुख्य सचिव लोहिया गांवों का भी निरीक्षण करेंगे। ऐसे में अभी तक अव्यवस्थित पड़े लोहिया गांवों की तस्वीर सुधारने पर तेजी से काम होने लगा। 24 घंटे पहले सारी व्यवस्थाएं चौक चौबंद करने को पूरी ताकत लगा दी गई।

चपुन्ना क्षेत्र में राजपुर कर्ना लोहिया गांव है। सुबह से ही इस गांव में अफसरों की गाड़ियां घूमने लगी और चारों तरफ तेजी से काम भी होने लगा। आनन फानन में गांव से रसूलपुर तक जाने वाली सड़क पर भी काम होने लगा। स्कूल के शौचालयों पर गेट लगाया गया और टाइल्स लगवाई गई। देर रात तक गांव में काम चलता रहेगा। रंगाई पुताई से लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें