फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 17 दिन बाद भी कुर्सी से चिपके डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायतीराज विभाग में उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवेलहना की जा रही है। इसकी बानगी जिले में साफ देखने को मिल रही है। पंचायतीराज निदेशालय द्वारा शासकीय कार्यहित में जारी स्थानांतरण आदेश को 17 दिन बीत चुके हैं, लेकिन डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


निदेशालय ने बीते आठ सितंबर को ही डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश को क्षेत्रीय पंचायत रिसोर्स सेंटर (आरपीआरसी) में उपनिदेशक (पंचायत) के पद पर संबद्ध करने का स्पष्ट आदेश जारी किया था। इसके बावजूद वह कुर्सी पर जमे हुए हैं। आदेशों की अनसुनी के चलते विभाग की कार्यप्रणाली पूरी तरह से चरमरा गई है। ट्रांसफर के बाद भी कार्यमुक्त न होने से न केवल नई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि विकास कार्यों से जुड़ी अहम फाइलें और नीतियां भी अधर में लटकी हैं।
डीएम ने जारी किया आदेश, जितेंद्र गोंड बने प्रभारी डीपीआरओ
कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार डीडी पंचायत राजेंद्र प्रकाश को जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनौगी स्थित क्षेत्रीय पंचायत रिसोर्स सेंटर (आरपीआरसी) में संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर हाल ही में जिले में आए सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र गोंड को जिला पंचायत राज अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। डीएम द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डीपीआरओ कार्यालय के आहरण-वितरण का अधिकार फिलहाल डीडी पंचायत कानपुर मंडल के पास रहेगा। जितेंद्र गोंड प्रभारी के तौर पर विभागीय कार्यों का संचालन करेंगे। बताते चलें कि राजेंद्र प्रकाश लंबे समय से जिले में डीपीआरओ के पद पर तैनात थे। उन्हें डीडी पंचायत के पद पर प्रोन्नत किया गया था। अब उन्हें प्रशिक्षण केंद्र आरपीआरसी की जिम्मेदारी दी गई है, जहां पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं, नए प्रभारी डीपीआरओ जितेंद्र गोंड के आने से विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें