फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ने गए थे दहेज आरोपी और हाथ लग गई फैक्ट्री

Sat, 06 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर उसके पति को पकड़ने गई पुलिस को शराब बनाने की फैक्ट्री हाथ लग गई। पुलिस ने मौके से महिला समेत अवैध शराब का कारोबार करने वाले व दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घर से भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण और केमिकल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एटा के थाना अलीगढ़ अंतर्गत ग्राम गलारपुर निवासी साधना अपने पिता कप्तान सिंह के साथ शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपने पति अमित उर्फ टिल्लू निवासी गंगापुर कुरावली के खिलाफ मैनपुरी में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह तभी से फरार चल रहे हैं।

बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके तीन पुत्रियां हैं। गिरफ्तारी के भय से वह वहां से फरार हो गया था। उसे किसी तरह जानकारी मिली कि अमित इस समय छिबरामऊ में गीतापुरम कालोनी में रह रहा है। महिला की बात सुनने के बाद चौकी इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा पुलिस बल के साथ गीतापुरम कालोनी पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने जब घर के अंदर का नजारा देखा तो होश उड़ गए। अंदर बड़े पैमाने पर अवैध शराब की पैकिंग का कारोबार चल रहा था। मौके पर अमित और उसकी तथाकथित पत्नी पुलिस के हाथ लग गईं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।

मौके से करीब 60 लीटर शराब बनाने का केमिकल, 240 क्वाटर शराब के पैकिंग किए हुए, दो बोरी में खाली क्वाटर और एक बोरी में शीशी के ढक्कन और करीना ब्रांड के रैपर बरामद हुए। पुलिस अब दोनों के खिलाफ अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें