फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों डोज लेने वालों को दिया जाएगा ई-सर्टिफिकेट

विज्ञापन
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के बाद दूसरों को प्रेरित करते नोडल अधिकारी डॉ. गीतम सिंह, डॉक्टर ? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में शुक्रवार को कोरोना से बचाव के लिए हेल्थ कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। पहले चरण के दूसरे दौर में इन्हें 22 जनवरी को वैक्सीन लगाई गई थी। अब दूसरी डोज दी गई। दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को ई- सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 22 जनवरी को टीकाकरण करा चुके हुए हेल्थ वर्कर्स को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इसके लिए जिले में चार स्वास्थ्य केंद्रों के 11 बूथों के माध्यम से 731 हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगना था। 711 लोगों का टीकाकरण हुआ।
नोडल अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। को-विन पोर्टल पर डाटा फीड करने के बाद वैक्सीन कार्ड पर दोनों डोज लगाए जाने का रिकॉर्ड भरकर कार्ड दे दिया गया है। को-विन पोर्टल पर दूसरी डोज लगने की सूचना अपडेट होते ही हेल्थ वर्कर्स के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर लिंक आएगा। इस पर क्लिक कर क्यूआर कोड सहित दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को ई- सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि यह चरण बेहतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें