फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चार वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां से उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हांथिन निवासी दीपक का चार वर्षीय पुत्र कार्तिक शुक्रवार दोपहर 12 बजे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गांव के आवारा कुत्ते ने कार्तिक पर हमला कर दिया। शरीर में कई जगह दांत लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कुत्ते को वहां से खदेड़ दिया। जानकारी पाकर परिजन इलाज के लिए उसे नगला दिलू स्थित अस्पताल लेकर आए। कुछ देर चले उपचार के बाद चिकित्सक डाॅ. कुलदीप ने उसे तिर्वा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। डाक्टर की सलाह पर परिजन तिर्वा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें