फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है। नगर के एक डॉक्टर के घर से नकदी व जेवरात समेत लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



सीएचसी में नेत्र परीक्षण अधिकारी के पद पर तैनात डाॅ. पवन त्रिपाठी मोहल्ला जेरकिला में जनता कोल्ड स्टोरेज के सामने महेश चंद्र दीक्षित के मकान में किराये पर रहते हैं। 26 जनवरी की शाम करीब सात बजे वह पत्नी दीपिका को दवाई दिलाने के लिए बच्चों के साथ फर्रुखाबाद गए थे। रात में चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में अंदर घुस गए। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। करीब 11 बजे लौटने पर उन्हें पालतू कुत्ता घर के बाहर घूमता मिला, जबकि मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था।
अंदर गए तो कमरे में रखी अलमारी टूटी तथा सामान इधर-उधर बिखरा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। डॉक्टर ने बताया कि चोर घर से 1.75 लाख रुपये, दो मंगलसूत्र, पांच सोने की अंगूठी, एक जंजीर, झाले, पायलें, चांदी के गणेश-लक्ष्मी, चांदी के सिक्के तथा बच्चों की गुल्लक से करीब 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें