फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कार से उतरे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कार में आवाज आने पर एक्सप्रेसवे पर देखने के लिए उतरे युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ राजस्थान से अयोध्या जा रहा था। साथियों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के सवाई माधौपुर के राघोड थाना क्षेत्र के बोली गांव निवासी राकेश गुर्जर (40), गांव निवासी सुंदर सिंह, गिरिराज गुर्जर, जाफरान मीणा, रामौतार और मुकेश के साथ कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से अयोध्या जा रहे थे। रविवार सुबह करीब चार बजे कार सवार तिर्वा क्षेत्र के पचोर गांव के पास पहुंचे। कार में आ रही आवाज को देखने के लिए राकेश बाहर आए और कार को देखने लगे। तभी हादसा हो गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुंदर सिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें