फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीएचसी जलालाबाद व अनौगी में गैरहाजिर मिले डॉक्टर

Wed, 19 Mar 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। डिप्टी सीएमओ डॉ. महेंद्र भान ने बुधवार को पीएचसी जलालाबाद और अनौगी का औचक निरीक्षण किया। यहां पर डॉक्टर नदारद मिले। कार्रवाई के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे सीएचसी के अंतर्गत आने वाली पीएचसी जलालाबाद व पीएचसी अनौगी का डिप्टी सीएमओ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। पीएससी अनौगी में पहुंचे डिप्टी सीएमओ को यहां पर तैनात डॉ. माजिद अली व लैब असिस्टेंट रामचंद्र गैर हाजिर मिले। पीएससी अनौगी का सबमर्सिबल खराब मिला। इसी कड़ी में डिप्टी सीएमओ जलालाबाद पीएचसी में निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां भी तैनात डॉ. इरफाक हुसैन और डॉ. रितेश यादव भी मौजूद नहीं मिले।
जलालाबाद पीएचसी में सफाई व्यवस्था भी चौपट मिली। मरीजों के लिए पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं मिली। मरीजों की संख्या देख जलालाबाद पीएचसी पर डिप्टी सीएमओ डॉ. महेंद्र भान ने स्वयं मरीज देखे। इधर डॉ. इफराक हुसैन ने बताया कि वह अवकाश पर है। दोनों अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने पर एक दिन के वेतन कटौती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें