फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पूजन सामग्री गंगा में न डालें’

Mon, 19 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का दल रविवार की दोपहर नाव के जरिए महादेवी घाट पर पहुंचा। यहां पर  जवानों का शहर के लोगों और प्रशासन ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अभियान दल ने गंगा में देखे गए तथ्यों को साझा किया।
विज्ञापन


अभियान दल स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं गंगा नदी के स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। अभियान दल ने बताया कि 46 सदस्यीय यह अभियान दल है। इसमें 16 राफ्टिंग सदस्यों सहित 30 सदस्य टीम प्रबंधन के लिए साथ में है। 73 दिनों में 2350 किमी की दूरी गंगा नदी में दो राफ्ट्स से तय करेगा।

पांच राज्यों व 50 छोटे-बड़े शहरों से होकर निकलते हुए 12 दिसंबर 15 को गंगासागर पहुंचेगा। इस मौके पर दल के डिप्टी कमांडेंट तरुण कुमार, सतीश कुमार, अशोक कुमार, युद्धिष्ठर कुमार, निखिल सिंह, अमलेश वर्मा, अनिल सिंह, विजय प्रकाश, भोला यादव, भोला मोंडाल, जी. नागराजू, सूरज कुमार, अनिल कुमार, नवीन कुमार, बलराम मौजूद थे।
विज्ञापन


इसके अलावा चेयरमैन सरोज पाठक, पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, संजू कटियार, प्रबंधक सुनील सिंह, ओमप्रकाश पाठक, कृष्णकांत दुबे आदि भी मौजूद थे। उधर, कमांडेंट सुरेंद्र खत्री ने कहा कि गंगा को साफ रखने के लिए हमको पहले अपने को तैयार करना पड़ेगा।

पूजा-पाठ के सामान को गंगा में डालने की बजाय उसको कहीं मिट्टी में दबा दे। इससे गंगा का काफी हद तक प्रदूषण रुकेगा। कहा कि कन्नौज में गंगा अन्य जगहों से काफी साफ है। इसके अलावा पालिका ने गंगा तट की काफी बेहतर साफ-सफाई कराई है। अभियान दल से आए सदस्यों का राजनीतिक पार्टियों, गणमान्य नागरिकों, गंगा अभियान से जुड़े लोगों ने सुगंधित पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें