फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल

Mon, 19 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बमरौली के समीप सफारी गाड़ी और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान गाड़ी छोड़कर चालक फरार हो गया। वहीं गाड़ी मालिक और घायलों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के भोजापुर गांव निवासी भूरा (28) पुत्र लालाराम अपने ही गांव के जोगेंद्र (30) पुत्र करन सिंह के साथ बाइक से छिबरामऊ से घर लौट रहे थे। तभी छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर रविवार अपराह्न चार बजे सामने से आ रही सफारी गाड़ी ने बमरौली के ब्रह्मदेव स्थान के समीप बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक घायल हो गए।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, पर तब तक चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। वहीं सफारी गाड़ी मालिक राहुल निवासी छिबरामऊ भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसी बीच राहुल का घायलों और उनके परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले आई और भोजापुर गांव निवासी घायल के परिजन सफारी गाड़ी को कब्जे में लेकर गांव ले आए। समाचार लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। चौकी प्रभारी संजीव चौहान मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें