फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास पर आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर आशा-बहुओं ने शुक्रवार को डीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हक व हितों के लिए आरपार का संघर्ष मांगें पूरी न होने तक जारी रखने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


अनुराधा, पुष्पा देवी, साधना, राजकुमारी, करुणा देवी, राखी, देवकी, कमलेश, रेखा, विमला, हेमलता और पूनम देवी समेत सैकड़ों आशा-बहुएं नारेबाजी करते हुए शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर एकत्र हुईं। नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी आवास के बाहर पहुंची। काफी देर तक यहां जमीन पर बैठकर धरना दिया।

सूचना पाकर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। इस पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में आशा बहुओं ने कहा कि वे लोग वर्ष 2006 से काम कर रही हैं। इसके बावजूद मानदेय नहीं मिल रहा है। कहा कि जीविकोपार्जन के लिए हर महीने 10 हजार रुपये का मानदेय दिया जाए। यदि ये मांग जल्द न मानी गई तो वे लोग उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें