फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कालेजों में पकड़ी सामूहिक नकल

Sat, 20 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने की पोल खुल गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की टीम ने क्षेत्र के दो कालेजों में छापामारी कर कराई जा रही सामूहिक नकल पकड़ ली। सचल दल ने तीन मोबाइल समेत प्रश्न हल किए गए पन्नों की कार्बन कापी भी बरामद की है।
विज्ञापन


इस मामले में केंद्र व्यवस्थापकों समेत आठ कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सामूहिक नकल कराने की जानकारी मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामकरन यादव ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार की सुबह नगर के प्रियदर्शिनी बालिका विद्यालय में अचानक छापा मारा।

इस दौरान कालेज के तीन कमरों चार, पांच व छह में सामूहिक रूप से नकल कराई जा रही थी। कमरों से प्रश्न संख्या 14 ब से 14 स और प्रश्न संख्या दो, छह, एक व नौ हल किए गए थे। बीएसए ने परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया तो वह सभी एक तरह की मिली।
विज्ञापन


उन्होंने कक्ष निरीक्षकों के पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक हीरालाल वीएन इंटर कालेज के प्रवक्ता मुकेश चौहान, कक्ष निरीक्षक अरशद अली, तराना, सरोज देवी, निशा और रिटायर्ड शिक्षक श्रीकृष्ण दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के एक अन्य डीएएस इंटर कालेज में छापा मारा तो उन्हें वहां भी सामूहिक रूप से नकल मिली। उन्होंने कालेज के प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह और केंद्र व्यवस्थापक ऋषिभूमि इंटर कालेज के प्रवक्ता राजकमल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें