फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। सेवानिवृत्त नलकूप चालक के दिव्यांग बेटे ने किसी बात से नाराज होकर कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। इसके पहले भी आत्महत्या की कई बार धमकी दे चुका था।
विज्ञापन

चौखटा गांव निवासी हुकुम सिंह वर्मा का बड़ा पुत्र गुलाब सिंह उर्फ बाबा (35) ने मंगलवार दोपहर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन खेत पर काम करने गए थे। जब घर आए तो फांसी के फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों के सहयोग से उतारा, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थी।
पिता ने बताया हुकुम सिंह एक पैर से दिव्यांग था। नशे का आदी हो गया था। काफी परेशान रहता था। दूसरा बेटा गोपी तिर्वा में मकान बनवाकर रहने लगा। दिव्यांग होने के बाद भी उसकी शादी कर दी थी। एक चार साल का उसका पुत्र भी है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना कि कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें