फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक और महिला को घेरकर पीटा

विज्ञापन
घायल प्यारे लाल - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। बीमार बेटे को आधी रात दवा दिलाने जा रहे युवक व महिला को रास्ते में घेरकर रंजिश के चलते पिटाई कर दी। बचाने आए गांव के लोगों को भी नहीं बख्शा। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चांदापुर गांव निवासी गोरेलाल बंजारा पुत्र सीताराम ने फिरोजपुर तरेपुरवा निवासी पूर्व प्रधान दफेदार यादव पुत्र मातादीन, प्रदीप, कुलदीप, विश्वनाथ पुत्रगण दफेदार व तोता के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि उसका भाई प्यारेलाल अपने बीमार पुत्र ऋषभ (ढाई वर्ष) को मां जावित्री देवी के साथ ताहपुर देर रात करीब 11:30 बजे दवा दिलाने जा रहा था। उक्त लोगों ने रंजिश को लेकर गांव के समीप रास्ते में घेरकर लाठियों से मारपीट करने लगे।
शोर सुनकर गांव के लोग बचाने आए धर्मेंद्र पुत्र भगवान सिंह, शिवा पुत्र अभय सिंह व उसको भी पीट दिया। पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से प्यारेलाल, जावित्री देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर और धाराएं विवेचना में बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें