मिस हिमालय के ताज के साथ दिव्या उर्फ रेणुका कश्यप।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। कस्बे के सुभाष नगर की दिव्या उर्फ रेणुका कश्यप को दिल्ली में फिल्म निर्माण क्षेत्र की कंपनी ने प्रतियोगिता के दौरान यूपी से मिस हिमालय चुना। गुरुवार को खिताब लेकर लौटीं दिव्या को बधाई देने के लिए प्रशंसकों का तांता लग गया।
दिव्या फतेहगढ़ के अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। वह मुंबई की अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के संपर्क में आईं। 15 नवंबर को दिल्ली के करोलबाग में आयोजित मिस भारत और हिमालय प्रतियोगिता में उन्होंने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लगभग सभी प्रदेशों से युवक-युवतियां शामिल र्हुइं।
प्रथम चरण में दिव्या ने आयोजकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दिव्या ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट करने के बाद स्नातक फर्रुखाबाद से किया है। पिता नीलेश कश्यप पूर्व सैनिक और मां शांति देवी गृहिणी हैं। तीन भाइयों में अकेली बहन होने के कारण घर में सभी की लाडली हैं।