फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हरदोई रोड पर डायवर्जन आज से, परिवर्तित मार्ग से निकलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सावन मास के दूसरे सोमवार को गंगा स्नान और कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने हरदोई रोड पर डायवर्जन लागू किया है। रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार रात आठ बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इसके लिए हरदोई रोड पर महादेवी घाट पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई है और पुलिस बल को तैनात किया है। इस रूट पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। केवल कांवड़ियों और बाइक सवाराें को निकलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सावन के हर सोमवार को हरदोई, सीतापुर, औरैया व इटावा से हजारों कांवड़िए महादेवी घाट पर स्नान कर गंगाजल भरते हैं और बाबा गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा अन्य कई जिलों से आने वाले कांवड़िए जल भरकर ले जाते हैं और मनौती वाले मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। 21 जुलाई को सावन माह का दूसरा सोमवार है। इसको देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू किया है। ताकि शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
महादेवी घाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पूरे रूट की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। वाहनों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर वहां पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कांवड़ियाें व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किया गया रूट डायवर्ट
1. हरदोई से कन्नौज आने वाले वाहन बिलग्राम से मल्लावां होकर बिल्हौर से जीटी के माध्यम से कन्नौज आ सकेंगे।
2. कन्नौज से हरदोई जाने वाले वाहन बिल्हौर होकर मल्लावां और बिलग्राम होकर हरदोई जा सकेंगे।
3. औरैया से कन्नौज व हरदोई आने वाले वाहन बेला से रसूलाबाद बाया बिल्हौर होते हुए हरदोई जाएंगे।
4. हरदोई जाने वाले छोटे वाहन कुसुमखोर गंगा पुल से होकर हरदोई जा सकते हैं।
इन नंबरों पर ले सकते रूट की जानकारी
यातायात हेल्पलाइन- 7839865383
सीओ ट्रैफिक - 9557686903
यातायात प्रभारी -6386702419
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें