फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार के स्टेबलाइजर के लिए लाखों की लिफ्ट बंद

विज्ञापन
जिला अस्पताल की खराब लिस्ट - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
फोटो-18 महिला विंग में खराब पड़ी लिफ्ट।
विज्ञापन

60 हजार के स्टेबलाइजर के लिए लाखों की लिफ्ट बंद
-करीब 20 दिनों से महिला विंग में लगी दोनों लिफ्ट खराब
-प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को हो रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। 60 हजार रुपये के स्टेबलाइजर के लिए महिला विंग में लाखों रुपये की लागत से लगी लिफ्ट बंद हैं। पिछले बीस दिनों से लिफ्ट नहीं चलने के कारण प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना कि जैम पोर्टल से स्टेबलाइजर की खरीद की जाएगी, लेकिन अभी तक खरीद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के परिसर में करीब चार माह पहले संचालित हुए महिला विंग में प्रसव कक्ष तक पहुंचने के लिए महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए दो लिफ्ट लगाई गई थीं। शुरुआत होने पर लिफ्ट से लोगों को काफी सुविधा हुई, लेकिन लिफ्ट अक्सर खराब ही रहती हैं। कई बार कानपुर से इंजीनियर को बुलाकर लिफ्ट ठीक कराई गई, लेकिन कुछ दिन चलने के बाद दोबारा खराब हो गई। नवंबर माह में इंजीनियर को बुलाया गया और लिफ्ट ठीक कराई गई। हालांकि इंजीनियर का कहना था कि लिफ्ट अधिक दिनों तक नहीं चल सकेगी। इसका प्रमुख कारण है कि महिला विंग में मिल रही विद्युत आपूर्ति के वोल्टेज अप-डाउन होते रहते हैं। जिस कारण लिफ्ट बंद हो जाती है। इसके लिए स्टेबलाइजर की जरूरत है। सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि जैम पोर्टल से स्टेबलाइजर की खरीद की जाएगी। इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये के आसपास है। जल्द ही स्टेबलाइजर आ जाएंगे। इसके बाद प्रसव वार्ड में पहुंचने वाली महिलाओं को असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें