फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझैया में रोग फैले, दो भाइयों समेत तीन की मौत

Sun, 03 Sep 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
श्री देवी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंदगी और जलभराव से ब्लाक के मझैया गांव को बीमारियों ने जकड़ लिया है। स्वास्थ्य महकमा बेखबर है। लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। इसी से दो भाइयों समेत तीन की जान चली गई। सौ से ज्यादा लोग अभी भी बीमारियों की चपेट में हैं।
विज्ञापन
गंदगी व जलभराव के कारण मझैया गांव सात दिन से संक्रामक बीमारियों की चपेट में है। गांव में उल्टी-दस्त, तेज बुखार, दाने, खुजली से सौ से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। रविवार को बुखार से पीड़ित राजेश के एक साल के पुत्र प्रांशु की मौत हो गई। बुधवार को मुंशीलाल (55) को तेज बुखार आया और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। परिजन शोक में डूबे थे कि शुक्रवार को मुंशीलाल के बड़े भाई सुखवासी (58) को भी तेज बुखार लील गया। तीन मौतों से गांव में दहशत का माहौल है। गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश, मोहित, गोवर्धन, बालकराम, ब्रजलाल, बृजेश ने बताया कि पूरा गांव बुखार व उल्टी-दस्त की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग को कई बार सूचना दी गई लेकिन टीम गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन
इस बाबत सीएचसी के एमओआईसी डा. इरशाद का कहना है कि उन्हें आशा बहू व किसी ग्रामीण ने सूचना नहीं दी है। अब जानकारी मिली है। रविवार को डाक्टरों की टीम मौके पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें