कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपते सपा नेता योगेंद्र सिंह यादव।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक व्यक्ति ने जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जानकारी होने पर सपाइयों ने कोतवाल को ज्ञापन देकर फर्जी आईडी बनने वाले पर कार्रवाई की मांग की है।
योगेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार को सभासद अक्कू भदौरिया, अतुल कुमार और परवेज मंसूरी कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा को ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया है कि 21 जून को किसी व्यक्ति ने कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
ऐसा कर उसने जाति विशेष को अपमानित करने के साथ पूर्व सांसद की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सपाइयों ने ज्ञापन दिया है, तहरीर नहीं दी है फिर भी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।