फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर

Fri, 26 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़ तिराहे पर रखा ट्रांसफार्मर दोपहर दो बजे अचानक धू-धूकर जल उठा। ट्रांसफार्मर में जिस समय आग लगी उस समय विद्युतकर्मी उसे दुरुस्त करने में जुटे थे। आग की लपटें देख विद्युतकर्मी जान बचाकर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और मौके पर जुटी भीड़ ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर की आग से आस पड़ोस के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। नगर के मुख्य मार्ग पर विशुनगढ़ तिराहा पर 620 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। शुक्रवार की दोपहर विद्युतकर्मी राजेश कुमार, करन सिंह, पप्पू और भूरे की टीम उसे दुरुस्त करने में जुटी थी, तभी उसमें आग लग गई। आग लगते ही लपटें उठने लगी। यह देख विद्युतकर्मी भाग खड़े हुए।

जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धू-धूकर जल रहे ट्रांसफार्मर से उठ रही आसमान छूती लपटों को देख लोग भाग खड़े हुए। आस पड़ोस के दुकानदारों ने किसी तरह अपना सामान सुरक्षित कर दूसरी जगह रखवाया और फिर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाल सीएल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना की। जब तक फायर ब्रिगेेड मौके पर पहुंचती तब तक लोगों की भीड़ ने आग बुझा ली थी। पड़ोस के लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब चल रहा था और इससे धुआं निकल रहा था।

कई बार विद्युत विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को विद्युतकर्मी उसे ठीक करने आए थे। तभी यह हादसा हो गया। विभाग के राजेश कुमार और भूरे ने बताया कि गुरुवार को उन लोगों ने ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया था। उसकी फेस राड कट गई थी, पर सामान नहीं मिल पाने के कारण वह ठीक नहीं हो पाया था।

शुक्रवार को विभाग से सामान मुहैया होते ही वह लोग उसे ठीक कर रहे थे। तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर के पास मोनू गुप्ता की मिठाई की दुकान का टट्टर और अन्य सामान जल गया, जबकि दूसरी तरफ मनोहर लाल की कपड़े का खोखा रखा था। आग लगते ही लोगों ने खोखे में रखा सामान बाहर निकाल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ट्रांसफार्मर फुंकने से अब उस क्षेत्र के लोगों को कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति के संकट से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें