सीएचसी में सीआरपी के पदों के लिए 49 परीक्षार्थियों
ने लिखित परीक्षा दी। परीक्षा से पूर्व जिला सामुदायिक विशेषज्ञ ने
परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया।
शुक्रवार को सीएचसी सभागार में
ब्लाक स्तरीय सीआरपी के छह पदों पर होने पानी तैनाती के लिए प्रशिक्षण का
आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 49 लोगों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण
प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद लिखित परीक्षा कराई गई। जिला सामुदायिक
विशेषज्ञ अजय कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में पास होने वाले
परीक्षार्थियों को जनपद में इंटरव्यू होगा।
इसमें पास होने वाले
परीक्षार्थियों को ही सीआरपी के पद पर तैनाती की जाएगी। तकनीकी विशेषज्ञ
मिथुन दास ने बताया कि सीआरपी में तैनात होने वाले परीक्षार्थियों को
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से लोगों को आशाओं के
साथ जागरूक करना होगा। कार्यक्रम में ब्लाक सामुदायिक विशेषज्ञ अभिषेक
बाजपेई, बीपीएम शुभम सिंह आदि मौजूद थे।