विरोध प्रदर्शन करते धीरपुर नगरिया गांव के किसान।
- फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम धीरपुर नगरिया के आधे किसानों को अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है। किसानों का कहना है कि योजना का लाभ पाने के लिए फार्म लेखपाल के पास जमा किये थे। अभी तक बैंक खातों में धनराशि नहीं आई है। इससे गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
शनिवार को धीरपुर नगरिया गांव के लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। किसान विजय सिंह, जनवेद, शिवदयाल, रामदास ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए लेखपाल के अपना आवेदन जमा किया था। तहसील में संपर्क करने पर बताया गया कि जल्द ही योजना की धनराशि खाते में भेजी जाएगी। अभी तक धनराशि नहीं मिली है। किसानों ने बताया कि खाते में पैसा नहीं आया तो वह आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
इस दौरान विश्वनाथ, महिमा चंद्र, बदन सिंह, ओमकार, बलराम, रामसागर, चंदगीराम, साहिब सिंह, गंगाचरन, रक्षपाल, हरेंद्र सिंह, नाथूराम, सुरेश चंद्र, सुमित नरायन, बालिस्टर सिंह, शीशराम व ब्रजभान सिंह पाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि किसानों को योजना का लाभ क्यों नहीं मिला, इसकी जानकारी कराई जाएगी। पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।