फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

विज्ञापन
बिजली कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सभी ने छह सूत्री मांगों को पूरा कराने को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान सरकारी कार्य नहीं किया। इससे बिल जमा करने आए लोगों को लौटना पड़ा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष शादाब अहमद ने बताया कि निजीकरण से सभी को दिक्कत होगी। इस समस्या के अलावा छह सूत्री मांगें कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखी हैं।
इस मौके पर एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव, कुलदीप राजपूत, अरविंद कुमार गुप्ता, अमित कुमार, जेई राजेश कुमार, दीपक कनौजिया, अशोक यादव, राजीव कुमार गंगवार, रमेश कुमार मौर्य, संतराम, रविंद्र बाबू, भूपेंद्र कुमार कौशल, आलोक कुमार, महावीर सिंह, जितेंद्र कुमार, जोखन सिंह, राजीव कटियार, पूरन लाल, विजय यादव, साधू शरण व मोहित कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें