मानव सेवा समिति की ओर से मढ़पुरा में आयोजित
श्रीविष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, महाभारत कथा और प्रवचन कार्यक्रम
में आसपास गांव के हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान भगवान के जयकारे लगे।
धर्म की राह पर चलने व गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा करने व मिलजुलकर जीवन
जीने का संकल्प लिया गया।
यज्ञकुंड में वेद मंत्रोच्चारण के बीच हवन
हुआ। इसमें जयकारों की गूंज के बीच विवेक द्विवेदी, राजकिशोर द्विवेदी ने
आहुतियां दीं। यज्ञाचार्य सुरेश चंद्र दीक्षित व आदित्य प्रकाश दीक्षित ने
यज्ञ संपन्न कराया। वहीं वृंदावन से आए भागवताचार्य गोस्वामी वृजेंद्र मोहन
ने कथा सुनाई और सत्कर्म करने की सीख दी।
मानस प्रवचन आलोक मिश्र, ज्योति,
वंदना देवी ने दिए। पंडित शिवकुमार मिश्र ने महाभारत के प्रसंग सुनाए। भजन
गायक अखिलेश मिश्र और रामकृष्ण पांडेय ने भक्तिपूर्ण भजन सुनाकर श्रोताओं
को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कमेटी के संचालक श्याम प्रसाद
द्विवेदी, इंद्र नारायण द्विवेदी बिल्लू, रमेश शंकर पाठक, ओमप्रकाश पाठक,
राघव दुबे, अरुण सिंह, अंजनी अवस्थी, रमेश शाक्य, श्यामू शर्मा, सोनू शाक्य
आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।