फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में पथराव व मारपीट, तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
पथराव में घायल महिलाएं। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के लालकपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव होने के साथ चाकू चल गए। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक पक्ष ने घर में आग लगाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लालकपुर निवासी रीना पत्नी जंसर अली और जाहिदा पत्नी मिजावत व रवीना पत्नी दिलशाद में जमीन के विवाद में रविवार को कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के अन्य लोग भी आ गए। चाकू चलाने के साथ पथराव भी किया गया। इसमें रीना, जाहिदा व रवीना घायल हो गईं। रवीना ने घर के छप्पर में आग भी लगा दी गई। इससे गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रवीना को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है, आग लगाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें