फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तेजी से बढ़ रहा डेंगू, बेदम साबित हो रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को नौ डेंगू के नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों मरीजों की संख्या बढ़कर 264 हो गई है। रोजाना मिल रहे नए डेंगू मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने के कारण डेंगू मरीज सरकारी की बजाए प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


वायरल फीवर, डेंगू, टायफाइड, मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुखार के मरीजों से जिला अस्पताल के वार्ड फुल हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में 541 मरीजों ने पर्चा बनवाकर ओपीडी में इलाज कराया। इनमें बुखार, बदन दर्द, एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक रही। सुबह से ही बाल रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मरीजों का आने का सिलसिला दोपहर दो बजे तक चलता रहा। डेंगू के मरीज भी लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, अलग-अलग इलाकों में नौ डेंगू संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 264 पहुंच गया है। 36 मरीजों का इलाज चल रहा है। 228 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


सरकारी से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो रहे डेंगू के मरीज
बुखार और डेंगू की चपेट में आने वाले लोग सरकारी अस्पताल से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल पर भरोसा कर रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे के ही मुताबिक, गुरुवार को जिले भर में डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या 36 दर्ज की गई है। इसमें 14 लोग घर पर ही रहकर इलाज करवा रहे हैं। जिला अस्पताल में एक और मेडिकल कॉलेज में पांच लोग भर्ती हैं। जबकि प्राइवेट अस्पताल में 16 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन




250 ने कराई खून की जांच
बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच मरीजों के इलाज से पहले खून की जांच तेज हो गई है। इन दिनों रोजाना 200 से ज्यादा लोगों के खून की जांच की जा रही है। गुरुवार को भी पैथोलॉजी में गहमा-गहमी रही। 353 मरीजों की खून जांच के लिए सैंपल लिया गया। जांच के लिए खून देने को मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। उनमें कइयों को जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी। अगले दिन देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें