कन्नौज। डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को जहां एक ही दिन में 12 मरीज मिले थे। वहीं अगले दिन बुधवार को 13 मरीज मिले। इसी के साथ जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 255 हो गई है।
जिले में कमोबेश सभी जगहों पर बुखार का प्रकोप तेज हो गया है। उनमें से कई लोग मलेरिया की चपेट में हैं। डेंगू की गिरफ्त में होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बरसात के बाद भी तापमान में उतार-चढ़ाव से यह संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य महकमे की ओर से बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग हिस्सों में डेंगू के 13 नए मामले सामने आए हैं। ठीक एक दिन पहले 12 मरीजों में डेंगू की पहचान हुई थी। इसी के साथ डेंगू के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 255 हो गई है। उनमें से 37 मरीज अभी सक्रिय हैं। 13 मरीज घर में रहकर इलाज करवा रहे हैं, जबकि 24 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें जिला अस्पताल में सिर्फ एक और मेडिकल कॉलेज में चार मरीज भर्ती हैं। 19 मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।