फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: जिला अस्पताल में दो मरीज मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलभराव ने डेंगू पनपा दिया है। संक्रामक रोग भी फैल रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। जिला अस्पताल व महिला विंग में सोमवार को 600 मरीजों की ओपीडी हुई। चिकित्सकों ने घरों और आसपास जलभराव न होने की नसीहत दी है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे पहले गुगरापुर व छिबरामऊ में डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वायरल, डायरिया, मलेरिया जैसे रोगों के मरीज रोजाना जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। पर्चा व दवा काउंटर पर दोपहर तक लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। पैथोलॉजी में हुई जांच में इब्राहिमपुर चुरैया निवासी अर्चना व सतौरा निवासी उजमैर में डेंगू के लक्षण मिले हैं। पैथोलॉजिस्ट आरडी यादव ने कहा कि दोनों मरीज का इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि लैब की जांच में दो मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। लैब स्टाफ व चिकित्सकों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पैथोलॉजिस्ट के साथ हुआ वाद-विवाद
जिला अस्पताल में मरीज के ब्लड सैंपल को लेकर पैथोलॉजिस्ट के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का काफी देर तक वाद-विवाद हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनका मरीज वार्ड में भर्ती था। उसका ब्लड सैंपल लिया जाना था। वह जब अपना ब्लड सैंपल निकलवाने के लिए गया तो पैथोलॉजिस्ट ने ब्लड सैंपल नहीं लिया। मरीज को भगा दिया। मामला तूल पकड़ने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पैथोलॉजिस्ट के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। सीएमएस ने अपने कार्यालय में विवाद का निपटारा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें