फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर हैंडपंप ठीक कराने की मांग

विज्ञापन
Demonstration demand to fix hand pump - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन। भूड़ पुरवा गांव में कई साल से सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा है। जलस्तर घटने से घरों में लगे हैंडपंप काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यहां के लोगों को पीने की पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर खराब हैंडपंप जल्द ठीक करवाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के पूर्व अध्यापक राधा कृष्ण वर्मा ने बताया कि कई बार हैंडपंप सही करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।
गांव के लोगों ने हैंडपंप सही करवाए जाने की मांग करते हुए कहा कि अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सुमित कुमार, राजेश कुमार, गोविंद, अनिल, दयाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें