The protestors are getting the support of the public continuously
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नए नलकूप की स्थापना के लिए पटेल नगर और हर्ष नगर के लोगों का क्रमिक अनशन जारी रहा। पांचवें दिन सपा नेताओं और कठेरिया समाज के लोगों ने अपना समर्थन दिया।
बहबलपुर में नए नलकूप की स्थापना के लिए सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य के नेतृत्व में क्रमिक अनशन चल रहा है। रविवार को कठेरिया समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कठेरिया ने समर्थन पत्र सौंपकर इस लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया।
इसी तरह समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अशोक चौहान ने भी नए नलकूप की स्थापना की मांग का समर्थन किया है। आंदोलन को नगर पालिका के कई सभासद समर्थन दे चुके हैं।
रविवार को अनशन स्थल पर अमित शाक्य, सतीश शाक्य, आर्यन शाक्य, सिद्धार्थ शाक्य, विमल कुमार, बृजेश, रोहित शाक्य, रामशंकर शाक्य, मुनीश्वरनाथ शुक्ला, सौरभ हजेला, राज दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।