फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर जंफर बांध रहे लाइनमैन को लगा करंट 16-32-54

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। खंभे पर चढ़कर जंफर बांध रहा लाइनमैन करंट लगने से गिर पड़ा। उसके शरीर में सरिया घुस गई। घायल को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को पंथरा फीडर के लाइनमैन सुनील (35) अपने साथी लाइनमैन मंजीत, राजीव व विनीत के साथ कुंअरपुर करनौली गांव में बिजली के फॉल्ट के बाद जंफर बांधने के लिए गए थे। लाइनमैन मंजीत ने बिजली विभाग से शट डाउन ले लिया और सुनील जंफर बांधने के लिए खंभे पर चढ़ गया। जंफर बांधते समय सुनील करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने घायल सुनील को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। लाइनमैन के घायल होने की जानकारी पाकर कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
बिजली विभाग के जेई करन सिंह ने बताया कि लाइनमैन को करंट लगा है, जिसके बाद वह नीचे गिर गया।
200 बिजली बकायेदारों के कनेक्शन काटे
तालग्राम। बिजली विभाग ने अभियान के दौरान बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव ने बताया कि तालग्राम और हसेरन में चेकिंग की गई। जिसमें बकायेदारी पर 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। पांच लाख रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से अपील की है कि कनेक्शन कटने से बचने के लिए बकाया बिल जरूर जमा कर दें। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें