फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाती-बाराती भिड़े, बिन दुल्हन लौटी बरात 16-32-53

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा (कन्नौज)। चढ़ावे में आए जेवरों को कम बताने पर शुक्रवार रात इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़नपुर बीरहार में जनाती और बराती आपस में भिड़ गए । जमकर मारपीट हुई और इस दौरान दोनों पक्षों के करीब 20 लोग घायल हो गए। विवाद के बाद निकाह नहीं हुआ और बरात बिना दुल्हन के लौट गई। वर पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के छह लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बढ़नपुर बीरहार निवासी एक शख्स ने अपनी पुत्री का निकाह औरया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय किया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को बरात पहुंचते ही वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। निकाह से पहले चढ़ावे में जेवर और कपड़े कम होने को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। गुस्साए जनातियों ने बरातियों को जमकर पीटा। मारपीट और अफरातफरी में करीब 20 लोग चुटहिल हो गए। दूल्हे का पिता इस दौरान बेहोश हो गया और उसे मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनीं। बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई। दूल्हे ने चौकी उमर्दा पहुंचकर दुल्हन पक्ष के खिलाफ मारपीट, जेवर रख लेने ,शादी न करने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि चौकी प्रभारी से जानकारी की जा रही है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें