फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कैंसर व कार्डियोलॉजी अस्पताल के बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विधायक कैलाश राजपूत ने स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से लखनऊ स्थित कार्यालय में भेंट की। इस दौरान विधायक ने डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मेडिकल कॉलेज परिसर में वर्षों से बंद पड़े कैंसर अस्पताल और कार्डियोलॉजी अस्पताल को शीघ्र चालू किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इन विशिष्ट संस्थानों के बंद होने से मरीजों को इलाज के लिए कानपुर, लखनऊ या दिल्ली आदि जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि इन अस्पतालों को शुरू किया जाए, तो आसपास के जिलों मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया आदि के भी मरीजों को लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ने से चिकित्सा व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। विधायक ने आधुनिक मशीनों की उपलब्धता, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और इमरजेंसी सेवाओं को और सशक्त करने की मांग उठाई।
उपमुख्यमंत्री ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि बंद पड़े संस्थानों की बहाली और अन्य मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें