फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हंगामा

विज्ञापन
रोते- बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची भीड़ ने मुआवजे की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ और कोतवाल के समझाने पर करीब दो घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। निर्माणाधीन फोरलेन से निकलने वालों को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के गांव विशंभरपुर निवासी ब्रजकिशोर का 20 वर्षीय पुत्र अखिलेश जाटव अपने चचेरे भाई पिंटू (18) पुत्र राकेश के साथ सराय प्रयाग स्थित स्पेलर से राई पिराकर बाइक से घर जा रहा था। सराय प्रयाग के निकट छिबरामऊ की ओर जा रही डीसीएम ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोग घायलों को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे। तभी अखिलेश ने दम तोड़ दिया। पिंटू को गंभीर हालत में सराय प्रयाग स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक मौके से डीसीएम लेकर भाग गया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग पहुंच गए। इन्होंने आसपास के लोगों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
सूचना पर कोतवाल राजा दिनेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मृतक के परिजन और गांव वाले 10 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर अड़े रहे। इस दौरान निर्माणाधीन फोरलेन से लोगों ने अपने वाहन निकालने का प्रयास किया। भीड़ ने धक्कामुक्की कर इन्हें लौटा दिया। जानकारी पर सीओ सदर शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया। तकरीबन दो घंटे बाद जाम खुला। पुलिस ने बताया कि डीसीएम को सिकंदरपुर में पकड़ लिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

पिंटू की मौत की फर्जी खबर से भड़क गए लोेग
गुरसहायगंज। सड़क हादसे में अखिलेश की मौत के बाद घायल पिंटू का उपचार चल रहा था। किसी ने घटनास्थल पर उसकी मौत की अफवाह फैला दी। इससे लोग भड़क गए। यह जाम खोलने को तैयार नहीं थे। काफी देर बाद पिंटू के जिंदा होने की खबर पहुंची। तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें