फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

259 कोरोना संक्रमित, 239 लोग हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को जिले में 259 केस कोरोना संक्रमित निकले। 239 लोगों ने कोरोना को मात दी है। सदर कोतवाल समेत आधा दर्जन पुलिस जवान, मंडी समिति छिबरामऊ के 12 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक आठ हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इन में 5395 ने कोरोना को मात दी है। 85 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 2068 कोरोना संक्रमित लोगों को उपचार दिया जा रहा है। जिले में छह दिन का आंशिक लॉकडाउन लग जाने के बाद भी कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लग सका है।
मेडिकल कालेज में सात पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित हुए हैं। सीडीओ कार्यालय के दो बाबू, डीएम कार्यालय के एक बाबू, 100 बेड छिबरामऊ के पांच कर्मी, जिला अस्पताल का एक कर्मी, कलक्ट्रेट कालोनी के तीन लोग, जिला न्यायालय एक कर्मी, सदर कोतवाली में एक, सीएचसी गुरसहायगंज में चार, कलक्ट्रेट कार्यालय में तीन, पुलिस लाइन में तीन, सीएचसी कन्नौज में दो व मंडी समिति छिबरामऊ में 12 स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग परेशान है। संक्रमण को कम करने के लिए लगातार प्रयास में जुटा है। गांव गांव सैनिटाइज का छिड़काव किया जा रहा है। उधर एसपी प्रशांत वर्मा ने कोरोना संक्रमण के चलते बिना मास्क के घर से निकल रहे लोगों पर अंकुश लगाने के पुलिस को सक्रिय किया है।
खड़िनी। कोरोनो संक्रमण के चलते कस्बे के एक प्रमुख व्यापारी व समाजसेवी तथा वनखंडेश्वर सेवा समिति खड़िनी के अध्यक्ष 55 वर्षीय रविशंकर मिश्रा उर्फ शांति मिश्रा ने सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वह कोरोना पॉजिटिव थे। पिछले दस दिनों सैफई में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। नगर व क्षेत्र के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें