फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मूकबधिर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। गांव में होली पर फाग कार्यक्रम के दौरान मूकबधिर महिला से दो लोगाें ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात होली (फाग) गायन कार्यक्रम चल रहा था। मूकबधिर महिला घर में अकेली थीं जबकि पति गांव में होली (फाग) गायन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात 11:30 बजे गांव के ही प्रेम चंद्र और एक अन्य युवक घर में घुस आए और सो रही महिला के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में जब पति घर लौटा, तो महिला ने इशारों में कुछ बताने की कोशिश की पर वह समझ नहीं पाया। सुबह होते ही महिला ने इशारों में आरोपियों के घर की ओर इशारा किया और घटना के बारे में बताया। पति ने जब महिला के पैर और कपड़ों पर खून के निशान देखे, तो उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़िता का एक छह वर्षीय बेटा भी है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें