ठठिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को बैटरी लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर और पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डीसीएम ने बैटरी भरी हुई थीं।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया क्षेत्र के बहसुईया कट पर शाम छह बजे डिवाइडर से टकराकर डीसीएम पलट गई। चालक फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के ग्राम सीमई निवासी अजय कुमार ने बताया कि दादरी से डीसीएम में बैटरी लेकर अयोध्या जा रहे थे। डीसीएम की रफ्तार अधिक होने के कारण बहसुईया कट पर संतुलन बिगड़ गया और डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को त्वरित उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डीसीएम में चालक अकेला था।