फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीसीएम चालक ने लगाई ब्रेक, स्कूटी सवार टकराया

Fri, 12 Apr 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे पर 100 शैया रोड के सामने जनता कोल्ड के पास डीसीएम चालक ने अचानक ब्रेक दिया, जिससे उसके पीछे चल रहा स्कूटी सवार डीसीएम से टकरा गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी सोनू (42) स्कूटी लेकर पूर्वी बाईपास से फर्रुखाबाद चौराहे की ओर जा रहे थे। जनता कोल्ड स्टोरेज के सामने अवैध कट के सामने आगे चल रहे डीसीएम चालक ने किसी वाहन के आ जाने पर अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रहे सोनू स्कूटी समेत डीसीएम में पीछे से टकरा गए। आसपास के लोगों ने घायल को पहचानकर परिजनों को सूचना दी तथा सोनू को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग निकला। हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए सोनू को कानपुर लेकर रवाना हो गए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें