फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हाईवे कट पर डीसीएम की टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र गुरसहायगंज के अंतर्गत इस्माइलपुर हाईवे कट से 500 मीटर आगे शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर में लगी लेंटर मिक्सर मशीन पर टक्कर मार दी। हादसे में मशीन पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया गया है कि गोहाना खेड़ा निवासी विश्राम सिंह (30), स्वामीशरण (25), रजनेश (23)और पवन (22) लिंटर डालने का काम समाप्त कर ट्रैक्टर पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में विश्राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्वामीशरण, रजनेश और पवन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पवन की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी मामले की जानकारी कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें