फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम जखा भटपुरी में 31 जनवरी को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में गुरुवार को भाई ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थाना रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी बालगोविंद ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बहन राधा का विवाह 35 पहले सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम जखा भटपुरी निवासी श्याम सिंह के साथ हुआ था। भाई का आरोप है कि बहन राधा के नाम कस्बे सौरिख में एक प्लाॅट और मकान था। उसे बेचने के लिए बहनोई श्याम सिंह और भांजा नीलू लगातार उस पर दबाव बना रहे थे और उसे प्रतिदिन प्रताड़ित कर रहे थे।
31 जनवरी को बहनोई ने सूचना दी कि राधा छत से कूद गई है। सूचना मिलने पर वह अपनी बहन को देखने पहुंचे तो उन्होंने उसे मृत पाया। बालगोविंद ने बताया कि बहनोई और भांजे ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही राधा का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम जखा भटपुरी के कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि 30 जनवरी को बहन के साथ बहनोई और चचिया ससुर ने मारपीट भी की थी। पीड़ित भाई ने बहन की मौत के कारणों की गहन जांच कराने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने इस मामले में सौरिख थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें