फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल मिलने पर अखिलेश गुट झूमा

Mon, 16 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
खुशी मनाते सपार्ई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज/तिर्वा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मान्यता के साथ ही चुनाव चिह्न साइकिल पर भी उनका अधिकार चुनाव आयोग ने माना है। यह खबर जैसे ही टीवी चैनलों के माध्यम से आई। जिले के सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सपा के जिला कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने का ऐलान होते ही कार्यकर्ता झूम उठे। सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी में अखिलेश यादव के जयकारे लगाते हुए मिठाई बांटी।
विज्ञापन

इसी तरह से तिर्वा कस्बे में भी सपा के विधानसभा कार्यालय पर सपाइयों ने मुंह मीठा कराया। सपा के जिला कार्यालय में शाम साढ़े सात बजे जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, महासचिव संजय दुबे, कोषाध्यक्ष कैश खां, सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व सयुस प्रदेश सचिव हसीब हसन, जिला पंचायत सदस्य प्रीतू कटियार, यशवीर भदौरिया ने पहुंचकर खुशी का इजहार किया।

इसके अलावा लोहिया तिराहे पर लोहिया प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाई। गौरीशंकर मंदिर के निकट कोषाध्यक्ष के आवास पर मिठाई बांटी गई। इस दौरान कैश खां, इमरोज, असलम, राजेश पाल सहित आदि रहे। कुतलूपुर में सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन के नेतृत्व में इसे बड़ी जीत की खुशी मनाई गई। तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक सपा के विधानसभा कार्यालय पर सपाइयों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, उमर्दा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, कार्यालय प्रभारी विजय सिंह यादव, सपा नेता नीरज द्विवेदी, दिलशाद हुसैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय वर्मा, शरद यादव, महिला मोर्चा की अन्नपूर्णा राजपूत, हरदेव सिंह ड्यूक, रामनरायन सिंह बघेल आदि रहे। उधर इंदरगढ़ कस्बे में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने अपने समर्थकों समेत खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी। इस मौके पर उनके प्रतिनिधि इंजीनियर अनिल पाल, हसेरन ब्लाक प्रमुख, उमाशंकर बेरिया समेत कई समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें