फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के विधीपुरवा गांव के किसान के खाते से साइबर अपराधियों ने तीस हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित किसान रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के विधीपुरवा निवासी किसान दीपू प्रजापति ने बताया कि उसका बचत खाता गुरसहायगंज की एक बैंक में है। तीन दिन पहले बैंक से एटीएम जारी कराया था। गेहूं की बुआई के लिए एटीएम से रुपये निकालने शनिवार को गुरसहायगंज गया। खाते में बैलेंस न होने से रुपये नहीं निकल पाए। शनिवार रात करीब 12 बजे मोबाइल पर 15 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। एक मिनट बाद फिर से 15 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। पीड़ित किसान तहरीर देने थाना तालग्राम पहुंचा। वहां से गुरसहायगंज कोतवाली भेज दिया गया। वहां भी तहरीर नहीं ली गई। थाना प्रभारी तालग्राम कमल भाटी का कहना है कि घटना गुरसहायगंज कोतवाली से जुड़ी है, कार्रवाई भी वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें