फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखी ने किया शांति व खुशहाली के लिए मंगलगान

विज्ञापन
छिबरामऊ महोत्सव के पदाधिकारियों के साथ मौजूद किन्नर। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर की संस्कृति और विरासत की पहचान बन चुके छिबरामऊ महोत्सव के मंच पर मंगलामुखी समाज (किन्नर) ने भी सहभागिता की। किन्नरों ने मंच से नगर में शांति व खुशहाली के लिए मंगलगान किया।
विज्ञापन

किन्नरों की टोली की मुखिया रोजी ने बताया कि किसी की खुशी में वे भरपूर साथ निभाने की कोशिश करते हैं, पर शायद किसी के लिए उनकी खुशी की कोई कीमत नहीं है। महोत्सव के संस्थापक गौरव त्रिपाठी अमर ने कहा कि समिति का प्रयास है कि सर्व समाज इस मंच पर आए। किन्नर भी समाज का एक हिस्सा है, उनका आगमन खुशियों का संकेत होता है। संजीव चौहान व अरुणेश चतुर्वेदी ने कहा कि किन्नरों का जीवन संघर्षों से भरा रहता है।
इससे पहले छिबरामऊ महोत्सव की ओर से मंगलामुखी रोजी, नैंसी, तमन्ना, गौरी व संजना को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके अभित भूषण, सचिन राज गुप्ता, विपिन वर्मा, गुड्डू खां, विशाल श्रीवास्तव, भूरे, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें