फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने उमड़ी भीड़, ओटीपी के लिए परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। वैक्सीन गुरुवार को पहुंचते ही नगर पंचायत में टीकाकरण के लिए भीड़ जुट गई। नियम बदल जाने से कई लोग वैक्सीन लगवाने से वंचित रह गए। वहीं स्वास्थ्य टीम भी परेशान रही।
विज्ञापन

पहले वैक्सीनेशन के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर रजिस्टर व कंप्यूटर पर दर्ज कर टीकाकरण कर दिया जाता था। गुरुवार से नियम में बदलाव हो गया। गुरुवार को रजिस्ट्रेशन के समय मोबाइल में ओटीपी आने पर स्वास्थ्य टीम को बताने पर वैक्सीनेशन हुआ। कुछ लोग मोबाइल पर ओटीपी न आने से इंतजार के बाद लौट गए। वहीं टीकाकरण में भी देरी हुई। नगर पंचायत में एएनएम, अंजना, मीरा देवी, शिल्पी, चित्रा, सुरसुता लक्ष्मी, अंकिता पटेल ने 120 लोगों का टीकाकरण किया। ब्लाक प्रतिरक्षा अधिकारी राम सिंह निर्मल ने बताया कि केवल पांच सौ डोज मिली हैं।
विज्ञापन

गुरसहायगंज स्वास्थ्य टीम को 220 और तालग्राम को 280 डोज दी गई हैं। नियमों में बदलाव हो गया है। अब मोबाइल पर ओटीपी आने पर ही वैक्सीनेशन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें