फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़कर लगा ली फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के जुकइया गांव में ससुराल आए युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के सांडी थाना अंतर्गत मोहद्दीपुर गांव में रहने वाले शिव कुमार दिल्ली में नौकरी करते थे। यह कुछ दिन पहले ससुराल जुकइया गांव आए थे। यहां पत्नी मालती को साथ ले जाने की जिद की। पत्नी ने अभी जाने से मना कर दिया। इससे दो दिन से झगड़ा हो रहा था। गुरुवार सुबह झगड़े के बाद शिव कुमार ने बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। दो साल पहले शादी हुई थी। एक बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें