फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और बदली से बीमार हो रहीं फसलें

Thu, 01 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
दवा छिड़कता किसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे की मार से सरसों, अरहर, मटर, टमाटर के कोहरे से प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों के चेहरे की रंगत गायब है। वहीं आलू में झुलसा रोग के साथ परपरा रोग भी दिखने लगा है। फल-फूल वाली फसलों में माहू व चेपा रोग की मार पड़नी शुरू हो गई है। अगर कोहरे के साथ आसमान में बदली छाई तो किसानों का नुकसान कई गुना हो सकता है। वहीं, किसानों ने फसल सुरक्षित करने के लिए दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि अबकी बार एक सप्ताह पूर्व कोहरे की शुरूआत हो गई है।
विज्ञापन


आलू में झुलसा और परपरा रोग की मार
कोहरे के कारण आलू की फसल में झुलसा रोग लगने के आसार हैं। धूप न निकली और बादलों की छांव होने से आलू में परपरा रोग भी लग सकता है। जिससे आलू का उत्पादन कम होने की आशंका बढ़ गई है। कोहरा व बदली अभी न छटी तो किसान नुकसान में चला जाएगा। मौसम की मार को देखते हुए किसानों ने अपने आलू के खेतों पर दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है।
- ईश्वर दयाल (किसान, ताहपुर)

सरसों में माहू और चेपा का हमला
अमोलर के श्रवण कुमार कहते हैं कि यह समय सरसों में फूल आने का है। कोहरे ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। जिससे फूलों को नुकसान होगा। इसके साथ ही माहू व चेपा रोग का प्रकोप हो सकता है। ज्यादा दिनों तक कोहरा पड़ता रहा तो तिलहन की फसलों का उत्पादन आधा रह जाएगा।
विज्ञापन

- श्रवण कुमार (किसान, अमोलर)

टमाटर में झडे़गा फूल, फटेगा फल
समय से पहले कोहरा पड़ने से टमाटर की फसल में फूल झड़ने की आशंका है। वहीं पौध में जो फल लगे हैं। उनकी ग्रोथ रुक जाती है। सर्दी अधिक होने से फल फट जाता है। जिससे किसानों का टमाटर बाजार में कम दामों में बिकने लगता है। अधिक सर्दी पड़ने पर फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। - वीरेंद्र कुमार (किसान, ताहपुर)

मटर में फफूंदी रोग की आशंका
मटर की फसल में कोहरा का प्रकोप होने से फूलों में नुकसान होता है। फलियां कम आतीं है। वहीं फफूंदी रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। जल्दी कोहरा पड़ने से फूल वाली सभी फसलों को दिक्कतें आ रही हैं। - लाल बहादुर (किसान सुतहा)
वर्जन
इस समय किसान खेतों में नमी को बरकरार रखें। खाद का संतुलित प्रयोग करें। अगर आलू में झुलसा रोग की आशंका हो तो मैंकोजेब का छिड़काव करें। फसल सुरक्षित रहेगी। - अभिनंदन सिंह (जिला कृषि रक्षा अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें